
वाराणसीः जैन मंदिर वाराणसी में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के नए पदाधिकारियों का पदग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमे महिला विग की अध्यक्ष श्रुति जैन, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रमेश केशरी को पदग्रहण कराया गया और इन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। साथ ही महिला और युवा प्रकोष्ठ के अन्य पदाधिकारियों को भी पदभार ग्रहण कराया गया। पदभार ग्रहण करते ही पदाधिकारियों ने व्यापारी हित में कार्य करने और व्यापारियों की एकजुटता बनाएं रखने का संकल्प दोहराया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शेषपाल गर्ग और विशिष्ट अतिथि के रुप स्वच्छता संसद अभियान के अध्यक्ष मनोज गुप्ता एवं व्यापार मण्डल अध्यक्ष राकेश जैन मौजूद रहे। अतिथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारीयो को पदग्रहण कराने के साथ ही पदाधिकारियों के उनके कर्तव्य और दायित्वों का भी बोध कराया। कहा कि देश की अर्थव्यवस्था की नींव व्यापारी होते है और इनके सम्मान के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। व्यापारी हित और व्यापारियों के सम्मान को लेकर पदाधिकारियों को ठोस और दूरगामी रणनीति बनानी चाहिए।




