इलाज के बाद मेले में लौटा मौत का कुआं का जख्मी बाइक चालक कलाकार
कहा: दर्शकों का प्यार ही हमारी हिम्मत









brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 35;
सोनाडीह मेला: इलाज के बाद मेले में लौटा मौत का कुआं का जख्मी बाइक चालक कलाकार, कहा: दर्शकों का प्यार ही हमारी हिम्मतबलिया: बेल्थरारोड तहसील के सोनाडीह स्थित मां भागेश्वरी मंदिर परिसर में चल रहे विख्यात सोनाडीह मेले में संचालित ‘मौत के कुएं’ में शनिवार शाम हुए हादसे के बाद घायल बाइक चालक कलाकार इलाज के बाद रविवार को दोबारा मेले में लौट आया। जख्मी कलाकार दिनेश इटावा निवासी ने पत्रकारों से वार्ता के कहा कि दर्शकों का प्यार और हौसला ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है, जिसकी वजह से वह फिर से मेले में लौट पाया। आपको बता दें कि शनिवार शाम मौत के कुएं में करतब दिखाते समय बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक समेत नीचे गिर पड़ा, जिससे वह घायल हो गया। हादसे के बाद मेला परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद झूला संचालक और अन्य लोगों ने तत्काल उसे बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे का वीडियो रविवार की सुबह सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। घायल बाइक चालक की पहचान दिनेश, निवासी इटावा के रूप में हुई है, जो लंबे समय से मौत के कुएं में बाइक से करतब दिखाने का काम करता है।
इलाज के बाद मेले में लौटे कलाकार ने कहा कि “दर्शकों का प्यार और समर्थन ही हमें जोखिम भरे करतब दिखाने की हिम्मत देता है।” फिलहाल सोनाडीह मेला पूर्व की तरह सामान्य तरीके से संचालित हो रहा है और दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है।



