big breakingअन्यउत्तरप्रदेशबलिया

सोनाडीह मेला विवाद: वसूली के आरोप के बाद मेला प्रभारी हटाए गए

सूर्यप्रकाश दुबे को मिली जिम्मेदारी

R News Manch

 

सोनाडीह मेला विवाद: वसूली के आरोप के बाद मेला प्रभारी हटाए गए, सूर्यप्रकाश दुबे को मिली जिम्मेदारी

बलिया: बेल्थरारोड क्षेत्र के विख्यात सोनाडीह मेला में वसूली के आरोप और मेले को जबरन बंद कराने के विवाद के बाद पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने टंगुनिया पुलिस चौकी इंचार्ज व मेला प्रभारी सुधीर चौहान को तत्काल प्रभाव से हटा दिया और उन्हें मनियर थाना भेज दिया गया। उनकी जगह गड़वार थाना से एसआई सूर्यप्रकाश दुबे को मेला की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि बुधवार को मेले में चौकी इंचार्ज द्वारा दबाव बनाते हुए दोपहर करीब तीन बजे ही झूले व अन्य मनोरंजन के स्टॉल बंद करा दिए गए, जिससे झूला संचालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्हें मेलार्थियों का टिकट का पैसा तक वापस करना पड़ा।

पुलिस के इस कार्रवाई एवं बढ़ते भ्रष्टाचार के विरोध में मेला व्यवस्थापक डॉ. अच्युत प्रताप सिंह उर्फ सन्नी सिंह के निर्देश पर मां भागेश्वरी परमेश्वरी मंदिर का गेट भी बंद कर दिया गया, जिससे श्रद्धालुओं को मंदिर के मुख्य द्वार पर ही पूजा-अर्चना करनी पड़ी। मंदिर के पुजारी अमरेंद्र पांडे ने भी मेला प्रभारी पर पैसे की मांग करने का गंभीर आरोप लगाया था।

मामले के तूल पकड़ने के बाद एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चौकी इंचार्ज को हटा दिया। वहीं उभांव थाना के क्राइम इंस्पेक्टर नरेश कुमार मलिक को भी साइबर थाना भेज दिया गया है। हालांकि मेले में कथित वसूली के पीछे विभाग के किसी बड़े अधिकारी के समर्थन की चर्चा भी चल रही है, लेकिन इस पर विभागीय स्तर पर अभी खामोशी बनी हुई है। आपको बता दें कि मेला में चैत्र नवरात्र रामनवमी से पूर्णिमा तक काफी भीड़ होती है और इस बार मेला 15 अप्रैल तक संचालित है। चैत्र नवरात्र रामनवमी से पूर्णिमा तक काफी भीड़ होती है और इस बार मेला 15 अप्रैल तक संचालित है।


R News Manch

Related Articles