बेल्थरारोड से मऊ और आजमगढ़ के लिए नई बस सेवा शुरू
एआरएम के साथ पूर्व विधायक ने दिखाई हरी झंडी


बेल्थरारोड से मऊ और आजमगढ़ के लिए नई बस सेवा शुरू, एआरएम के साथ पूर्व विधायक ने दिखाई हरी झंडी
बलिया: बेल्थरारोड से मऊ और आजमगढ़ के लिए मंगलवार को नई बस सेवा का शुभारंभ किया गया। पूर्व विधायक गोरख पासवान ने एआरएम ज्ञानेंद्र वर्मा की मौजूदगी में 52 सीटर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। निर्धारित समय सुबह 7 बजे चालक अखिलेश और परिचालक अश्वनी सजी-धजी बस को यात्रियों के साथ लेकर रवाना हुए।
खास बात यह है कि बस यात्रा के दिन ही अपने रुट से प्रतिदिन वापसी भी करेगी। बस के शुभारंभ पर पूर्व विधायक गोरख पासवान, एआरएम ज्ञानेंद्र वर्मा, लिपिक बच्चा यादव, अरविंद यादव, अरविंद गौतम, श्रीराम पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता, वीरेंद्र रामपुरी, भाजपा नेता देवेंद्र गुप्ता समेत पत्रकारों ने भी भीमपुरा तक बस यात्रा की। एआरएम ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि यह बस सुबह 7 बजे बेल्थरारोड से चलकर बेलौली, उधरन, भीमपुरा और रतनपुरा होते हुए मऊ से आजमगढ़ सुबह लगभग 10 बजे तक पहुंचेगी। वहीं, वापसी में बस दोपहर 1 बजे आजमगढ़ से चलकर शाम 4 बजे तक बेल्थरारोड वापस पहुंचेगी। वहीं पूर्व विधायक गोरख पासवान ने नई बस के लिए शासन एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का आभार जताया। नई बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के यात्रियों को मऊ और आजमगढ़ जाने में काफी सुविधा मिलेगी।













