big breakingउत्तरप्रदेशबलिया

बलिया और बांसडीह में दहाड़े अभिनेता व सांसद मनोज तिवारी

बेल्थरारोड के नगरा में नहीं पहुंचे में मनोज तिवारी, लटके भाजपा नेताओं के चेहरे

R News Manch

बलियाः छठवें चरण के तहत 3 मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव में बलिया के बांसडीह और बलिया सदर विधानसभा सीट पर भाजपा को जिताने के लिए भोजपुरी अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी ने बुधवार को बलिया पहुंचे और भाजपा सरकार के एक-एक उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने सदर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी दयाशंकर सिंह और बांसडीह में केतकी सिंह के लिए जनता से बंपर वोट देने की अपील किया। जबकि जनपद के आखिरी छोर स्थित बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र की जनसभा में वे नहीं पहुंचे। जिससे भव्य मंच पर चहकते नेताओं के चेहरे उतर गए। बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के नगरा स्थित जनता इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित जनसभा में बुधवार को सांसद मनोज तिवारी नही पहुंचे। जिससे भाजपा नेताओं के चेहरे लटक गए और नेताओं को कोसती हुई जनता घर लौट गई। इससे पूर्व बेल्थरारोड के नगरा में सभास्थल पर देर शाम तक बड़ी संख्या में लोग भोजपुरी अभिनेता और नेता मनोज तिवारी को सुनने के लिए पहुंचे थे। हेलीपैड पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात थी। देर शाम पांच बजे तक सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा और प्रत्याशी छट्ठू राम माइक से मनोज तिवारी के आने का घोषणा करते रहे। लेकिन ठीक साढ़े पांच बजे संचालक अरविंद कुमार सिंह ने सांसद व सिने स्टार मनोज तिवारी का कार्यक्रम निरस्त होने की घोषणा की। जिसके बाद लोगों में मायूसी छा गया और नेता को बिना सुने ही लौट गए। इससे लोगों में जबरदस्त नाराजगी देखने को मिला। इसके पूर्व जनसभा को बिल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी छट्ठू राम, सांसद रविंद्र कुशवाहा, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, जिला महामंत्री आलोक शुक्ल, नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने संबोधित किया।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *