बलिया

सुभासपा प्रत्याशी हंसू राम ने भाजपा विधायक को बताया निकम्मा

हार के डर से बेल्थरारोड में नहीं आ रहे भाजपा के बड़े नेता

R News Manch

सुभासपा प्रत्याशी हंसू राम ने भाजपा विधायक को बताया निकम्मा
हार के डर से बेल्थरारोड में नहीं आ रहे भाजपा के बड़े नेता
बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड विधानसभा से सपा गठबंधन के सुभासपा प्रत्याशी हंसू राम ने सहिया बहाटपुर में जनसंपर्क के दौरान गुरुवार को क्षेत्रीय भाजपा विधायक धनंजय कन्नौजिया को निकम्मा तक कह डाला। भोजपुरी अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी के जनसभा स्थगित होने पर भी तंज कसा। कहा कि हार के डर से भाजपा के बड़े नेता यहां नहीं आना चाहते। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि गांव की बदहाल सड़के और झुग्गी झोपड़ी विधायक के निकम्मेपन का प्रमाण है। विधायक ने क्षेत्र के बजाएं सिर्फ अपना विकास किया। क्षेत्र के पिछड़ेपन के लिए भाजपा सरकार और उनके विधायक दोषी है। भाजपा को भी झुठे वादे और दावे वाली पार्टी बताते हुए कहा कि बेल्थरारोड में भाजपा अपनी हार मान चुकी है। भाजपा हताश निराश है। वे जानते है कि अब भाजपा यहां प्रतिद्वंदी के सामने नहीं टिकने वाली। इसलिए बड़े नेता भी आने से कतरा रहे है और फिल्म अभिनेता एवं सांसद मनोज तिवारी ने भी अपनी सभा स्थगित कर दी। जनता भाजपा से पूरी तरह से नाखुश है। प्रदेश का हर वर्ग समुदाय इस सरकार से नाखुश है और 10 मार्च को प्रदेश से भाजपा का सफाया हो जायेगा।
निकाली बाइक रैली
सुभासपा प्रत्याशी हंसू राम ने सपा नेताओं के साथ बेल्थरारोड के बेल्थराबाजार, सहिया, सोनबरसा, बहाटपुर, हल्दीरामपुर में बाइक जुलूस भी निकाला। वे स्वयं बाइक से गांव के पगडंडीनुमा रास्तों से होकर लोगों के बीच पहुंचे और सपा समर्थित सुभासपा की छड़ी को वोट देने की अपील की। इस दौरान सपा नेता इरफान अहमद, साहब दयाल यादव, पप्पू पांडेय, अमरजीत चैधरी, राजाराम राजभर समेत अनेक सपा और सुभासपा नेता मौजूद रहे।

 


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *