ससुराल में पत्नी संग पंचायत के बाद ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान
रेलवे ट्रैक पर पत्नी को विडियो कॉल पर दिखाया हाल, रातभर ढूंढ़ती रही पुलिस

बलिया: जनपद बलिया के उभांव थाना के पास रेल लाइन से बुधवार की सुबह सुगमल यादव 25 वर्ष नामक युवक का क्षत-विक्षत शव पुलिस ने बरामद किया है। मृतक उभांव थाना के खंडवा गांव निवासी बताया जा रहा है। जो अपने ससुराल डुहा बिहरा थाना सिकंदरपुर पत्नी संग विवाद के पंचायत में गया था और वहां से बाइक से लौटकर सीधे तुर्तीपार रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया।

आत्महत्या से पहले लिखा सुसाइड नोट, पत्नी को किया कॉल
आधी रात को पत्नी से विडियो कॉल पर आत्महत्या करने की जानकारी दी और सुसाइड नोट लिखकर रेलवे ट्रैक पर सो गया। इस बीच आधी रात को तेज रफ्तार चौरीचौरा एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। जिसका सर और धर अलग अलग हो गया। रात में ही पत्नी ने रेलवे ट्रैक पर पति द्वारा आत्महत्या करने की सूचना डायल 112 को दी। जिसके बाद रात में पुलिस उसे ढूंढती रही। रात करीब तीन बजे उसके डेड बॉडी तक पुलिस पहुंची।
परिजनों में मचा कोहराम
सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिता अंगद यादव, मां मीना देवी, भाई निगमल यादव का रो रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक सुगमल यादव की सिकंदरपुर थाना क्षेत्र निवासी लक्ष्मण यादव की पुत्री गूंजा देवी से सन 2015 में शादी हुई थी। जिनका कोई संतान अब तक नहीं था। शादी के बाद से ही पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इस बीच अक्सर पत्नी अपने मायके ही रहती थी। उसे लाने के लिए पंचायत में ही मृतक ससुराल गया था।
बाइक और सुसाइड नोट पुलिस ने किया जब्त
पुलिस ने मौके से मृतक की बाइक हिरो पल्सर यूपी 60 ए 5093 और कपड़ो से भरा एक झोला, चार्ज आदि बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।



