big breaking

मनाई गई अहिल्याबाई होल्कर जन्मशताब्दी समारोह, सहकारी बैंक चेयरमैन भी हुए शामिल

महिला सफाईकर्मी भी हुई सम्मानित

R News Manch

मनाई गई अहिल्याबाई होल्कर जन्मशताब्दी समारोह, सहकारी बैंक चेयरमैन भी हुए शामिल

महिला सफाईकर्मी भी हुई सम्मानित

बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड नगर पंचायत कार्यालय पर नगर पंचायत प्रशासन द्वारा रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्मशताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। जहां सहकारी बैंक चेयरमैन विनोदशंकर दुबे, नप चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता संग भाजपा नेताओं एवं सभासदों ने अहिल्याबाई होल्कर के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। जिसके बाद एक एक महिला सफाईकर्मी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सहकारी बैंक चेयरमैन विनोद शंकर दुबे ने नगर को स्वच्छ एवं सुंदर रखने में महिलाओं के महत्पूर्ण योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला और उनकी भूमिका को सराहा। भाजपा अनुसूचित जाति जनजाति आयोग सदस्य शेषनाथ आचार्य ने भी महिलाओं के भूमिका पर विस्तार से चर्चा किया।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी लुड्डू, सभासद, राममनोहर गांधी, मो. सद्दाम, असलम गुड्डू, नैय्यर, सतीश गुप्ता, दानिश आफताब, पंकज मिश्र समेत अनेक लोग मौजूद रहें।


R News Manch

Related Articles