big breakingअन्यउत्तरप्रदेश
भीमपुरा थानाध्यक्ष और सीयर चौकी पर अब नए इंचार्ज
बलिया में एसपी ने 9 सिपाही, दरोगा और इंस्पेक्टर का किया ट्रांसफर

भीमपुरा थानाध्यक्ष और सीयर चौकी पर अब नए इंचार्ज
बलिया में एसपी ने 9 सिपाही, दरोगा और इंस्पेक्टर का किया ट्रांसफर




बलिया: जनपद बलिया में एसपी ओमवीर सिंह ने विभिन्न थाना पर तैनात 9 सिपाही, दरोगा और इंस्पेक्टर को इधर से उधर किया है।
इसके तहत भीमपुरा थानाध्यक्ष मदन पटेल को क्राइम ब्रांच भेज दिया गया है। जबकि स्वाट टीम प्रभारी हितेश कुमार को भीमपुरा का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रेवती के गोपालनगर चौकी इंचार्ज रहे चंद्रशेखर यादव को अब सीयर पुलिस चौकी का नया चौकी इंचार्ज बनाया गया है। एसपी ने बांक बहादुर सिंह को सीयर से क्राइम ब्रांच भेजा है।
नगरा के सिपाही रमेश कुमार यादव एवं भीमपुरा के सिपाही अरविंद कुमार पाल को स्वाट टीम में भेजा गया है।
जबकि पुलिस लाइन में रहे इंस्पेक्टर नन्द कुमार तिवारी को क्राइम ब्रांच भेजा गया है।


