big breakingउत्तरप्रदेशक्राइमबलिया

कार्रवाई से बौखलाए अतिक्रमणकारियों ने शिकायतकर्ता के घर पर किया हमला

खिड़की तोड़ा, महिला समेत दो जख्मी

R News Manch

कार्रवाई से बौखलाए अतिक्रमणकारियों ने शिकायतकर्ता के घर पर किया हमला

खिड़की तोड़ा, महिला समेत दो जख्मी

बलिया: जनपद बलिया के उभांव थाना के सिसैंड कला गांव में चकरोड पर हुए अवैध पक्का मकान निर्माण को प्रशासन द्वारा बुलडोजर से गिराए जाने से नाराज अतिक्रमणकारियों ने रात में शिकायतकर्ता के घर पर हमला कर दिया। लाठी, डंडा, हॉकी और ईंट से हमला किए जाने से उदय नारायण के घर की खिड़की, बिजली मीटर और दरवाजे तक क्षतिग्रस्त हो गए। बरामदे में सोए बच्चे को बचाने पहुंची महिला पूनम देवी 35 वर्ष एवं गोलू 5 वर्ष को भी लाठी डंडे से पीटकर जख्मी कर दिया। घटना बुधवार के देर रात की है। हमले के दौरान हो हल्ला होने और डायल 112 पुलिस पहुंची लेकिन तब तक हमलावर भाग निकले। पीड़ित उदय नारायण ने मामले में पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग किया है।


R News Manch

Related Articles