बलिया

बेल्थरारोड में हत्यारा हास्पिटल के सहयोगियों का बुलंद है हौसला

पैथोलाॅजी संचालक कराते है विभाग से सेटिंग, अवैध अस्पतालों पर बेल्थरारोड में अधिकारी मेहरबान

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया में डीएम सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई शुरु हो गई है। लेकिन बेल्थरारोड में अभी स्वास्थ्य विभाग और अधिकारियों की मेहरबानी जारी है। बेल्थरारोड में अब भी करीब दर्जनभर अवैध अस्पतालों का संचालन जारी है। जहां बिना किसी डिग्री और रजिस्ट्रेशन के बड़े आपरेशन भी किए जा रहे है। इन अवैध हास्पिटलों में चिकित्सकीय लापरवाही से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। लेकिन सेटिंग के खेल में हत्यारे हास्पिटलों पर अधिकारी भी मेहरबान सा हो गए है और अक्सर मौत का सौदा करने वाले सफल हो जाते है। जिसके कारण क्षेत्रीय दबाव और अधिकारियों की बेरुखी के कारण पीड़ित परिवार की आवाज भी दफन हो जा रही है।
अवैध अस्पतालों की है यहां लंबी फेहरिस्त, सहयोगी भी अनेक
बेल्थरारोड में इन दिनों महज तीन किलोमीटर के दायरे में दर्जनभर अवैध अस्पताल और नर्सिंग होम संचालित है। जहां विभागीय मेहरबानी के भरोसे बिना किसी मापदंड और बगैर रजिस्ट्रेशन के अस्पताल चलाएं जा रहे है। अधिकांश अस्पतालों पर डाक्टर का नाम और डिग्री तक फर्जी अंकित है। इन अस्पतालों के संचालन में कुछ बदनाम पैथोलाॅजी संचालकों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। जो अस्पताल और गांवों में काम करने वाले आशाओं के साथ मिलकर खासकर प्रसूता महिलाओं को अपना शिकार बनाते है और प्रसव कराने के बहाने मोटी रकम वसूली होती है। जिसमें अस्पताल के कथित डाक्टर, पैथोलाॅजी संचालक, आशा और दवा दुकानदारों के बीच हिस्सेदारी पहले ही तय हो जाती है। इस बीच अगर कोई अनहोनी हुई तो विभागीय अधिकारी को भी बहती गंगा में डूबकी लगाने को तैयार कर लिया जाता है। पूरे खेल में पैथोलाॅजी संचालक ही मुख्य भूमिका निभाते है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *