बलिया

33 वर्ष से बदहाल है आरईएस की सड़क

बहोरवां निवासी अधिवक्ता ने मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड तहसील की बहोरवा-मुबारकपुर मार्ग की सड़क पिछले करीब 33 वर्ष से बदहाल है। इसमें 200 मीटर तक हाल ही में सीसी रोड का निर्माण किया गया है। जबकि आरईएस के तहत आने वाली इस सड़क में सैकड़ों बड़े बड़े गड्ढे बन गए है और सड़क की गिट्टियां बिखर गई है। बारिश में सड़क के गड्ढे झील बन जाते है। जिसके कारण बहोरवां गांव निवासी और वरिष्ठ अधिवक्ता राशिद कमाल पाशा ने पहाड़ीपुर आएं यूपी के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र से मुलाकात किया। उन्होंने वरिष्ठ शिक्षक जहरुलहक अंसारी के माध्यम से मुख्य सचिव को सड़क निर्माण के लिए ज्ञापन सौंपा और इस सड़क को आरईएस से पीडब्ल्यूडी में बदलने की मांग की है।


गड्ढामुक्त सड़कों का भरोसा देने वाले योगी सरकार में ग्रामीण इलाकों के अधिकांश लिंक सड़कों की दशा बद से बदतर है। जिसे लेकर शासन प्रशासन को जमीनी स्तर पर और काम करने की जरुरत है ताकि सड़कों के रास्तें गांवों में विकास की रफ्तार तेज हो सके।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *