big breakingबलियाराजनीति

मकर संक्रांति पर हुआ सहभोज, भाजपा नेता और नगरवासी हुए शामिल

नगरवासियों ने दही गुड चूड़ा एवं खीचड़ का लिया स्वाद

R News Manch

मकर संक्रांति पर हुआ सहभोज, भाजपा नेता और नगरवासी हुए शामिल

नगरवासियों ने दही गुड चूड़ा एवं खीचड़ का लिया स्वाद

बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड स्थित भाजपा कैंप कार्यालय पर गुरुवार को मकर संक्रांति पर सहभोज का वृहद आयोजन किया गया। जहां नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता के देखरेख में बड़ी संख्या में नगरवासियों ने दही गुड चूड़ा एवं खीचड़ का एकसाथ स्वाद लिया।

नप चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी लुड्डू बाबा एवं सभासद राममनोहर गांधी ने विधिवत पूजकर सहभोज की शुरुआत की। जिसके बाद लोगों ने मकर संक्रांति और दही गुड चूड़ा एवं खीचड़ की विशेषता पर चर्चा की। जिसके बाद सैकड़ों लोगों ने सहभोज में हिस्सा लिया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह, भाजपा नेता निखिल सिंह बिट्टू, सभासद राममनोहर गांधी, दीपक कन्नौजिया, पुनीत गुप्ता, संजय गुप्ता, आदित्य सिंह, मोनू गुप्ता, मृत्युंजय गुप्ता, सज्जन आर्य, दया मद्धेशिया, घनश्याम गुप्ता समेत अनेक लोग मौजूद रहें।


R News Manch

Related Articles