मुंबई में चमकते टीवी स्टार अमन जायसवाल के मौत से बेल्थरा में मातमी सन्नाटा
टीवी पर्दे पर बुलंदी छूते अमन के नहीं पूरे हो सके अरमान, परिजनों पर टूटा दुखो का पहाड़

मुंबई में चमकते टीवी स्टार अमन जायसवाल के मौत से बेल्थरा में मातमी सन्नाटा
टीवी पर्दे पर बुलंदी छुते अमन के नहीं पूरे हो सके अरमान, परिजनों पर टूटा दुखो का पहाड़
बुझ गया धरती पुत्र नंदिनी का स्टार कलाकार अमन जायसवाल
बलिया: बेल्थरारोड जैसे छोटे से क्षेत्र से निकलकर मुंबई के टीवी सीरियल में अपने बूते बड़ा मुकाम बनाने वाले अमन जायसवाल के मौत की खबर मिलते ही सभी टीवी कलाकारों में मातम छा गया। धरती पुत्र नंदिनी सीरियल का स्टार अमन जायसवाल एक झटके में बुझ गया। वहीं
परिजनों पर दुखो का पहाड़ गिर गया और बेल्थरारोड नगर में मातम छा गया। अमन जायसवाल की मुंबई के अंधेरी में शुक्रवार को बाइक से घर जाने के दौरान डंफर ट्रक के धक्के से मौत हो गई। अमन जायसवाल शूटिंग के बाद बाइक से ही घर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि प्रतिदिन चारपहिया से घर जाने वाले अमन जायसवाल ने एक सह कलाकार को अपनी कार दे दी और उसकी बाइक से घर के लिए निकल गया और हादसे का शिकार हो गया।
अमन जायसवाल की मौत के साथ ही उसके परिजनों पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा। अमन अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था और टीवी पर्दे पर अपने बूते महज 4 साल में ही एक अच्छा मुकाम हासिल किया था।
अमन जायसवाल ने चर्चित टीवी सीरियल धरती पुत्र नंदिनी के लीड कलाकार के लिए आकाश भारद्वाज के रूप में अपने किरदार को निभाया था। जिसके बाद उन्हें बड़ा ब्रेक मिला और उसके बाद एक के बाद एक कई टीवी सीरियल में प्रमुख भूमिका निभाई। वे टीवी सीरियल के शीर्ष की तरफ लगातार बढ़ रहे थे लेकिन अचानक एक हादसे से उनका अरमान बुझ गया और परिजनों के साथ ही बेल्थरारोड की शान अमन पर रोने को विवश हो गया।
अमन जायसवाल बलिया जनपद के बेल्थरारोड अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार जायसवाल मंटू के भतीजे थे और बड़े कारोबारी आशीष जायसवाल के पुत्र थे।
शनिवार की देर शाम उनका शव बेल्थरारोड पहुंचेगा।