बलियाराजनीति

बेल्थरारोड नगरपंचायत अध्यक्ष सीट हुई सामान्य

तीसरी बार चुनाव लडेंगे दिनेश गुप्ता, प्रतिष्ठा होगी दांव पर

R News Manch

बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड नगरपंचायत अध्यक्ष पद की सीट सोमवार को सामान्य घोषित हो गई। आरक्षण सीट स्पष्ट होते ही इसे लेकर तमाम तरह के अटकलों पर विराम लग गया। बेल्थरारोड नगरपंचायत सीट इस बार अनारक्षित की गई है। अनारक्षित सीट होते ही दावेदारों में जबरदस्त खुशी है। हालांकि इस बार इस सीट के महिला होने की अटकलें लगाई जा रही थी। वर्तमान में पिछड़ा सीट पर भाजपा से यहां दिनेश कुमार गुप्ता अध्यक्ष है। जबकि 2015 में भी दिनेश कुमार गुप्ता ही अध्यक्ष थे लेकिन उन दिनों निर्दल प्रत्याशी के रुप में चुनाव मैदान में वे पहली जीते थे। तीसरी बार के इस चुनाव मैदान में दिनेश कुमार गुप्ता की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। विगत 2017 के निकाय चुनाव में यह सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित था और अब अनारक्षित हुआ है। जिसके कारण चुनाव से वंचित रहे दावेदार भी इस बार अपना भाग्य आजमायेंगे। अगले 24 घंटे में कई दावेदारों का चेहरा साफ होने के बाद इस बार का चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प होगा।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *