बलियाराजनीति

सेवा पखवारा के तहत भाजपा ने किया पौधारोपण

पार्टी को सशक्त बनाने पर हुई चर्चा 

R News Manch

बलिया:  पर्यावरण संरक्षण एवं विभिन्न वनस्पतियों के संवर्धन के तहत शनिवार को बलिया जनपद के बेल्थरारोड में भाजपा ने चंद्रशेखर पार्क में पौधारोपण किया। भाजयुमो अध्यक्ष अश्वनी सिंह लिटिल ने नप चेयरमैन दिनेश गुप्ता के साथ पौधारोपण किया और इसके संरक्षण का संकल्प लिया।

पार्टी को सशक्त बनाने पर हुई चर्चा 

क्षेत्रीय नगर भाजपा कार्यालय पर भाजयुमो और भाजपा के संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की। नगर अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी जी के कार्यकाल की विस्तार से चर्चा की और कहा कि पहली बार देश में गरीबों के लिए बनी योजनाएं जरूरतमंदों तक पहुंचेगी। भाजयुमो अध्यक्ष अश्विनी सिंह लिटिल ने भी संगठन के मजबूत कार्यकर्ताओ के योगदान और दायित्व पर चर्चा की।

मौजूद रहे भाजपा नेता 

इस दौरान भाजपा नेता छट्ठू राम, मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता, राम मनोहर गांधी, विनोद जयसवाल, मिंटू गुप्ता, झावर आलोक गुप्ता, सज्जन सिंह आर्य, सुनील साहनी, आदित्य सिंह, गोलू सिंह, अमित जयसवाल, गुड्डू जयसवाल, अरुण तिवारी, लुडू तिवारी, पंकज मोदी समेत अनेक भाजपा नेता मौजूद रहे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *