big breakingUncategorizedउत्तरप्रदेशक्राइमलखनऊ

कानपुर में श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर ट्राली पलटा, 26 की मौत

मौत के बाद मचा कोहराम, मरने वालों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे

R News Manch

यूपीः प्रदेश के कानपुर में श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में पलट गया। जिससे ट्राली पर सवार 26 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मरने वालों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल है। ट्राली पर 50 से अधिक लोग सवार थे जो साढ़ थाना क्षेत्र के कोरथा गांव से फतेहपुर में चंद्रिका देवी मंदिर में दर्शनकर वापस लौट रहे थे। पीएम कार्यालय की तरफ से मृतकों के परिजनों को दो लाख और घायलों को 50 हजार देने का ऐलान किया गया है। सीएम कार्यालय ने भी मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपया देने की घोषणा की है और भीषण हादसे पर दुख जताया है। हादसा शनिवार की रात का है। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *