big breakingअन्यउत्तरप्रदेशबलियाराजनीति

बिल्थरारोड में बसपा चलेगी नया दांव, मचेगा राजनीतिक हड़कंप

बसपा विधायक दल नेता उमाशंकर सिंह पर बलिया से पार्टी की है बड़ी जिम्मेदारी

R News Manch

बलियाः यूपी में हो रहे विधानसभा चुनाव में प्रत्येक राजनीतिक दल के लिए हर एक विधानसभा सीट महत्वपूर्ण है। यही कारण है कि प्रत्येक राजनीतिक दल एक-एक सीट पर फूंक फूंक कर प्रत्याशी का नाम घोषित कर रही है। बसपा के विधायक दल के नेता उमाशंकर सिंह बलिया जनपद के रसड़ा से वर्तमान में विधायक है और एकबार फिर यहां से बसपा से प्रत्याशी है। इन पर अपनी सीट बचाने के साथ ही बलिया के सात विधानसभा सीटों पर बसपा के सम्मान को बचाने की है। 2007 के विधानसभा चुनाव में बलिया में बसपा के छ विधायक थे। भाजपा ने बिल्थरारोड सुरक्षित विधानसभा सीट से अपने सीटिंग विधायक धनंजय कन्नौजिया का टिकट काट दिया और छट्ठू राम को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। बसपा के सामने अब मजबूत प्रत्याशी उतारने की चुनौती है। इसके तहत यहां बसपा बड़ा खेल कर सकती है। पिछले 48 घंटे में सुरक्षित सीट से अपनी दावेदारी को लेकर बसपा में कई बड़े नेताओं ने संपर्क किया है और जल्द ही यहां से बसपा अपने नामों की घोषणा कर सकती है। बसपा प्रत्याशी के घोषणा होते ही कई बड़े नेताओं का यहां खेल बिगड़ना तय माना जा रहा है। आपको बता दें कि पिछले तीन विधानसभा चुनाव में बिल्थरारोड सीट पर बसपा का वोट बैंक 42 से 47 हजार के बीच में रहा है। 2007 के विधानसभा चुनाव में यहां से जीते बसपा विधायक केदारनाथ वर्मा को 42256 वोट मिले थे। 2012 में बसपा प्रत्याशी रहे छट्ठू राम ने यहां से 47066 वोट पाया था और दूसरे नंबर पर थे। जबकि 2017 में बसपा प्रत्याशी के रुप में घूरा राम ने भी 47297 वोट पाकर बसपा के वोटबैंक को बरकरार रखा। हालांकि वे यहां तीसरे नंबर पर थे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *