big breakingउत्तरप्रदेशबलिया

2024 तक बदल जायेगा बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन का नजारा

बिल्थरारोड में बनेगा रैक हैंडलिंग प्लेटफार्म

R News Manch

बलियाः बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर तेजी से निर्माण कार्य जारी है और मार्च 2024 तक रेलवे स्टेशन का नजारा काफी हद तक बदल जायेगा। बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर डबल लाइन और मालगोदाम की सौगात मिल जायेगी। प्लेटफार्म सं. दो पहले से और बड़ा हो जायेगा और तीसरी रेल लाइन बिछकर मालगोदाम का कार्य भी पूरा हो जायेगा। यहां रैक हैंडलिंग प्लेटफार्म का भी निर्माण होगा। प्लेटफार्म पर पहले से और बड़ा और नया फुट ओवरब्रिज बनेगा। भटनी से औड़िहार रेलवे स्टेशन के बीच करीब 12 सौ करोड़ रुपए की परियोजना के तहत यहां निर्माण कार्य तेजी से जारी है। किड़िहिरापुर रेलवे स्टेशन पर भी प्लेटफार्म का निर्माण चल रहा है। सलेमपुर, लार रोड और बिल्थरारोड में नया फुटओवरब्रिज बनेगा।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *