बलियाः जनपद बलिया के उभांव थाना के खंदवा गांव में मारपीट के मामले में पुलिस ने गुरुवार को प्रधान पति समेत चार लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी चंद्रिका पटेल के अनुसार गांव में सरकारी जमीन की नापी के दौरान प्रधान पति और उनके समर्थकों ने मारपीट कर उन्हें, उनकी पत्नी राजमती देवी और पुत्र ब्रजेश को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामले में गांव के प्रधान पति ओमप्रकाश सिंह, रामदेव, राजकुमार, रामा चैहान सभी खंदवा लेदुरही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जबकि आरोपी प्रधान पति ओमप्रकाश सिंह ने मारपीट के आरोप को मनगढंत और फर्जी बताया।
Related Articles
Check Also
Close
-
प्रधान समेत 31 पर लेखपाल ने दर्ज कराया मुकदमाJanuary 5, 2026


