big breakingउत्तरप्रदेशबलियाशिक्षा

बेल्थरारोड के बच्चों ने पहना लीडरशिप का ताज

सेंट्रल पब्लिक अकैडमी में ‘छोटे नेता’ छा गए

R News Manch

बेल्थरारोड के बच्चों ने पहना लीडरशिप का ताज, न्यू सेंट्रल पब्लिक अकैडमी में ‘छोटे नेता’ छा गए!

बलिया: न्यू सेंट्रल पब्लिक अकैडमी में बुधवार को कुछ अलग ही नज़ारा था! स्कूल के होनहार बच्चों ने जिम्मेदारियों की कमान संभाली और हेड बॉय-हेड गर्ल की कुर्सी पर जमकर कब्जा जमाया। अब बच्चे सिर्फ क्लास में नहीं, मंच और मैदान पर भी करेंगे ‘राज’।

न्यू सेंट्रल पब्लिक अकैडमी में बुधवार को अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि सीयर पुलिस चौकी प्रभारी चंद्रशेखर यादव ने चयनित कैप्टन एवं हेड गर्ल एवं हेड ब्वॉय को सैशे पहनकर अलंकृत किया और नवनिर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को उनके दायित्वों का बोध कराया। प्रबंधक सतीश दुबे एवं प्रबन्ध निदेशका मोनिका दुबे ने छात्र पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें नेतृत्व, आत्मविश्वास और अनुशासन का बोध कराया।

अभिषेक कुमार बने हेड बॉय और रिया यादव बनीं हेड गर्ल, यानी स्कूल की ‘सरकार’ अब इनके हाथ! वहीं वाइस हेड की कुर्सी संभाली सचिन यादव और आमिना खातून ने, जो अब हर एक्टिविटी पर रखेंगी पैनी नजर।

खेलों के मैदान के नए कप्तान बने तबरेज़ आलम और संजना यादव बनाए गए । कला मंच की कमान कृष और आयुषी जायसवाल को मिली।

रेड, ब्लू, येलो और ग्रीन हाउस में कैप्टन की ताजपोशी भी फिल्मी अंदाज़ में हुई। कहीं आदर्श मौर्य की हुंकार थी, तो कहीं हानिया फातमा की शान। मंतशा, देवेश, अम्मार और अफ्शा ने भी झंडा गाड़ दिया।

कार्यक्रम की एंकरिंग में अलैना, ऋचा, आकांक्षा और दिव्या की जोड़ी ने महफिल लूट ली। और हां, पर्दे के पीछे से विशाल, ज़ीशान, आनंद श्रीवास्तव, गौरव, मंजीत, रुमिता और संध्या ने कार्यक्रम को बनाया सुपरहिट।


R News Manch

Related Articles