नगर पंचायत कार्यालय पर भामाशाह सभागार का हुआ लोकार्पण
2 हाइमास्क लाइट और 10 नाला एवं सीसी रोड का भी हुआ लोकार्पण, 6 का शिलान्यास


नगर पंचायत कार्यालय पर भामाशाह सभागार का हुआ लोकार्पण, 2 हाइमास्क लाइट और 10 नाला एवं सीसी रोड का भी हुआ लोकार्पण, 6 का शिलान्यास
बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड नगर पंचायत कार्यालय पर बुधवार को पर विकास कार्यों का जोरदार धमाका हुआ! नगर पंचायत कार्यालय पर भामाशाह सभागार का लोकार्पण हुआ और 2 हाइमास्क लाइट एवं 10 नाला एवं सीसी रोड का भी लोकार्पण किया गया। जबकि अन्य 6 नाली और सीसी रोड का शिलान्यास किया गया।
भामाशाह नामक एक चमचमाता वातानुकूलित सभागार नप चेयरमैन रेनू गुप्ता और उनके प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्ता के हाथों उद्घाटित हुआ तो कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। साथ ही पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना अंतर्गत नगरपंचायत के 2 एलईडी हाइमास्क लाइट का लोकार्पण एवं इसी योजना के तहत 6 नाली और सीसी रोड का शिलान्यास किया गया।
इसके अलावा विभिन्न वार्डो में 10 और सीसी रोड एवं नाली निर्माण का लोकार्पण किया गया।
चेयरमैन रेनू गुप्ता ने पिछले दो वर्षों के विकास कार्यों का ज़िक्र किया। जबकि चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्ता ने विकास योजनाओं का ऐसा खाका पेश किया कि लोग कहने लगे कि “अब बेल्थरारोड स्मार्ट नहीं, सुपर स्मार्ट बनने की राह पर है।”
मौके पर भाजपा नेता दिनेश्वर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुणकांत तिवारी उर्फ लड्डू बाबा, सतीश गुप्ता, सज्जन आर्य और समाजसेवी आदित्य सिंह जैसे कई दिग्गज मौजूद थे।





