उत्तरप्रदेशबलियाराजनीति

बलिया में 10 अक्टूबर को सीएम योगी का आना तय

डीएम ने सभी अधिकारियों की रद्द की छुट्टी, जिला मुख्यालय पर रहना किया अनिवार्य

R News Manch

बलियाः यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 10 अक्टूबर को बलिया आना तय माना जा रहा है। जिसकी तैयारी को लेकर जिला प्रशासन ने भागदौड़ शुरु कर दिया है। बलिया में सीएम द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी के प्रतिमा का अनावरण किया जाना है। जिसकी एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू द्वारा पहले ही तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रतिमा अनावरण में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर भी मौजूद रहेंगे।
डीएम ने अधिकारियों की रद्द की छुट्टी
शनिवार को बलिया डीएम सौम्या अग्रवाल ने जनपद के सभी पदाधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी और सभी अधिकारियों का जिला मुख्यालय पर रहना अनिवार्य करने संबंधित आदेश जारी कर दिया। डीएम ने कहा है कि अगर कोई अधिकारी अवकाश लेकर मुख्यालय से बाहर है तो उनका अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है। सभी अधिकारी मुख्यालय पर रहना सुनिश्चित करें।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *