उत्तरप्रदेशगाजीपुरबलियामऊलखनऊवाराणसी

प्रदेश महामंत्री की पत्नी और अभामवैस महिला समिति की पूर्व राष्ट्रीय मंत्री शीला गुप्ता का निधन

अभामवैस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय गुप्ता और यूपी अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने जताया शोक

R News Manch

यूपीः अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा यूपी के महामंत्री गिरीश चन्द्र गुप्ता की पत्नी और अभामवैस महिला समिति की पूर्व राष्ट्रीय मंत्री शीला गुप्ता का आज निधन हो गया। उन्होंने लखनऊ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। वे काफी दिनों से बीमार चल रही थी और लखनऊ के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सूचना मिलते ही पूरे प्रदेश के अभामवैस के पदाधिकारियों और वैश्य समाज में शोक व्याप्त हो गया।
अभामवैस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय गुप्ता और यूपी अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने जताया शोक
अभामवैस यूपी के प्रदेश महामंत्री गिरीशचंद्र गुप्ता के पत्नी शोक की खबर मिलते ही अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय गुप्ता ने शोक व्यक्त किया है और इसे वैश्य समाज के लिए बड़ी क्षति बताया है। अभामवैस के आफिसीयल व्हाटशप ग्रुप में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शोक संदेश भेजकर अपनी संवेदना व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि गिरीश जी की पत्नी ने वैश्य समाज के महिला मोर्चा को मजबूत करने के लिए बड़ा कार्य किया था। उनका वैश्य समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिसका संगठन सदैव ऋणी रहेगा। राष्ट्रीय महामंत्री प्रफुल्ल गुप्ता ने भी शोक व्यक्त करते हुए परिवार को दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
वैश्य समाज के उत्थान में लगा रहता था पूरा परिवारः दिनेश गुप्ता
अभामवैस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज के उत्थान के लिए गिरीशचंद्र गुप्ता का पूरा परिवार सामाजिक रुप से अपना योगदान देता रहा है। उन्होंने प्रदेश महामंत्री के इस दुख की घड़ी में पूरे परिवार को संबल प्रदान करने की कामना की। कहा कि पूरा अभामवैस उनके साथ है।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत इन्होंने भी जताया दुख
अभामवैस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रंजीत गुप्ता ने भी दुख जताया और गिरीशचंद्र गुप्ता जी के पत्नी के निधन को वैश्य समाज के लिए बड़ी क्षति बताया। वहीं मधुबन के नपं चेयरमैन साधना गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया, लखनऊ के शंभूलाल गुप्ता, बलिया से विजय मद्धेशिया, संतोष कुमार गुप्ता, मनोज गुप्ता, गणेश गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, वाराणसी के राजेश कुमार गुप्ता, माया शंकर जी, शरद कुमार, राजेंद्र गुप्ता, मनोज कुमार, अजय कुमार, प्रभात कुमार समेत प्रदेश के विभिन्न जनपदों से भी लोगों ने शोक व्यक्त किया है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *