big breakingक्राइमबलिया
हत्याकांड की जांच को फारेंसिक टीम के साथ भीमपुरा पहुंचे सीओ
लवाईपट्टी कुशहां में बदमाशों द्वारा सिर कुचकर चंद्रभान चौहान की हत्या

बलियाः जनपद बलिया के भीमपुरा थाना के लवाईपट्टी कुशहां गांव में चंद्रभान चौहान हत्याकांड की गुरुवार को सीओ रसड़ा ने फारेंसिक टीम के साथ जांच शुरु कर दिया। गुरुवार की सुबह सीओ घटनास्थल पर फारेंसिक टीम और भीमपुरा थानाध्यक्ष आरएस नागर के साथ पहुंचे और घंटों जांच के साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों का बयान भी दर्ज किया। मंगलवार की रात में अज्ञात बदमाशों ने मुर्गी फार्म स्थित डेरा पर सोए चंद्रभान चैहान की किसी भारी हथियार से सिर कुचकर अधमरा कर दिया था। जिनकी गुरुवार को इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गई। घटना के समय वे अपने डेरा पर सोए थे और आधी रात के बाद लक्ष्मी जी के भंडारा से लौटे मृतक के बेटे ने खून से लथपथ पिता को देख शोर मचाया था। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।




