Uncategorized

नहीं रहे कांग्रेसी नेता अशोक सिंह, लखनऊ में इलाज के दौरान हुआ निधन

2002 में सीयर विधानसभा से थे प्रत्याशी

R News Manch

नहीं रहे कांग्रेसी नेता अशोक सिंह, लखनऊ में इलाज के दौरान हुआ निधन

2002 में सीयर विधानसभा से थे प्रत्याशी

बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड तहसील अंतर्गत राजपुर गांव के मूल निवासी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक सिंह का रविवार की सुबह अचानक हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वे करीब 52 वर्ष के थे। उनका पिछले कई दिनों से राममनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। जिसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे 2002 में सीयर विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी भी रह चुके है और स्थानीय राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया और उनके घर पर लोगो की भीड़ जुट गई। देर शाम तक लखनऊ से उनका शव उनके गांव राजपुर आने की उम्मीद है। जिनके निधन पर भाजपा नेता दिलीप सिंह, कांग्रेसी नेता शशिकांत त्रिपाठी, दिनेश सिंह, कन्हैया तिवारी, साहब अहमद, शराफत भाई, फैयाज अहमद, फहद बिन शराफत, मृत्युंजय शुक्ला, कलीम फरसाटारी समेत अन्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है और उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।


R News Manch

Related Articles