रसड़ा सीओ के साथ एसडीएम ने उभांव थाना में सुनी जनसमस्याएं
12 में 2 का हुआ निस्तारण
बलिया: जनपद बलिया के उभांव थाना पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां रसड़ा सीओ आलोक कुमार गुप्ता के साथ एसडीएम अखिलेश कुमार यादव ने लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान राजस्व से संबंधित 10 एवं पुलिस से संबन्धित 2 मामलों का शिकायती पत्र पहुंचा। जिसमें एसडीएम ने दो मामलों का तत्काल निस्तारण कर दिया। जबकि अन्य मामलों में एसडीएम ने टिम गठित कर निर्धारित समय में निस्तारण का निर्देश दिया। इस मौके पर उभांव प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह, राजस्व निरीक्षक विक्रम बहादुर सिंह, रजिस्टर कानूनगो जैनुद्दीन अहमद, लेखपाल नीतीश कुमार, राम मनोज तिवारी समेत अनेक लेखपाल और अधिकारी मौजूद रहें।








