




वाद दर्ज न होने से भड़के अधिवक्ताओं संग सीआरओ की वार्ता रही सफल, सोमवार से अब चलेगी कोर्ट
बलिया: बेल्थरारोड तहसील न्यायालय में वाद दर्ज न होने से नाराज अधिवक्ताओं का गुस्सा आखिरकार सीआरओ त्रिभुवन कुमार की पहल से शांत हो गया। शनिवार को समाधान दिवस के दौरान ही अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में वादों की अनदेखी पर नाराजगी जताई, लेकिन सीआरओ ने मौके पर ही तहसीलदार को हर वाद दर्ज करने का “ऑन द स्पॉट” आदेश देकर माहौल को ठंडा कर दिया। इसे लेकर सीआरओ ने तहसीलदार को निर्देश भी दिया।
अधिवक्ताओं ने जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र में एसडीएम की दोहरी जांच नीति को भी निशाने पर लिया, लेकिन सीआरओ ने इस आदेश को भी “ऑफ द रिकॉर्ड” फटकारते हुए कहा कि जांच हो, पर प्रमाणपत्र समय पर जारी हो।
तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन अध्यक्ष शौकत अली ने प्रेस वार्ता कर ऐलान किया कि फिलहाल आंदोलन स्थगित कर दिया गया है और अब सोमवार 4 अगस्त से तहसील के सभी न्यायालय सामान्य रूप से चलेंगे!




