big breakingक्राइमबलिया

संपत्ति को लेकर हुई हिंसक मारपीट

देवरानी-जेठानी भिड़ीं, लाठी-डंडे चले, 5 घायल

R News Manch

संपत्ति को लेकर हुई हिंसक मारपीट, बहोरवा खुर्द में देवरानी-जेठानी भिड़ीं, लाठी-डंडे चले, 5 घायल, 3 हवालात में

बलिया: जनपद बलिया के उभांव थाना के बहोरवा खुर्द गांव में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब संपत्ति को लेकर एक दलित परिवार के बीच जमकर लाठी-डंडे चले! वजह बनी एक ‘चौंकाने वाली’ वसीयत, जिसमें बुजुर्ग पिता ने अपने चार बेटों को दरकिनार कर सारी संपत्ति अपनी चहेती बहू के नाम कर दी। वरासत करने के बाद पिता का निधन हो गया। जबकि वरासत को लेकर परिवार में जंग छिड़ गई। देखते ही देखते देवरानी-जेठानी की महाभारत शुरू हो गई। मंजू देवी (40) और लक्ष्मीना देवी (45) के बीच भीषण झड़प हुआ। मारपीट में दोनों देवरानी जेठानी के अलावा दिलीप (25), मुस्कान और पूजा कुमारी भी घायल हो गईं। लाठी, डंडा, धक्का मुक्की और जमकर घुसा चला।माहौल इतना बिगड़ गया कि ग्रामीणों ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया और झगड़े में शामिल मंजू, लक्ष्मीना और दिलीप को गिरफ्तार कर लिया। शाम चार बजे तीनों को स्थानीय अदालत में पेश कर दिया गया।

पीड़ित अशोक कुमार बोले: कि “हम चार भाई हैं, लेकिन पिता जी ने सारी ज़मीन-जायदाद एक पतोह के नाम कर दी। जो अन्याय है!


R News Manch

Related Articles