big breakingअन्यउत्तरप्रदेशबलियाराजनीति

सुभासपा: बिहार में अकेले लड़ेंगे चुनाव, यूपी पंचायत चुनाव में नहीं करेंगे गठबंधन

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक

R News Manch

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक:

ओमप्रकाश राजभर ने कहा- बिहार में अकेले लड़ेंगे चुनाव, यूपी पंचायत चुनाव में नहीं करेंगे गठबंधन

बलिया: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की पूर्वांचल प्रदेश की समीक्षा बैठक मीरगंज, रसड़ा स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर थे।राजभर ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी और सरकार की नीतियों का प्रचार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की शक्ति संगठन में होती है। हमें सर्व-समाज के लोगों को सुभासपा से जोड़कर संगठन को मजबूत करना है।

मंत्री ने कार्यकर्ताओं से सरकारी अधिकारियों को सहयोग करने और आम जनता के कार्यों को कराने का आग्रह किया। उन्होंने राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना का विस्तार करने और इसमें अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने पर जोर दिया, जिससे युवाओं में अनुशासन आए और उनके कौशल विकास में सहायता मिले।

बिहार चुनाव के संबंध में राजभर ने स्पष्ट किया कि पार्टी चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी में है। उन्होंने कहा कि अगर सुभासपा को एनडीए में शामिल नहीं किया जाता है, तो वे बिहार की सभी 243 सीटों पर अकेले दम पर चुनाव लड़ेंगे।

उत्तर प्रदेश के आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बारे में उन्होंने घोषणा की कि पार्टी किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी और अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी। केवल जमीनी और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को ही पार्टी के प्रतीक पर चुनाव लड़ने की अनुमति दी जाएगी।

बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वांचल के प्रदेश अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य विच्छेलाल राजभर ने की। इस अवसर पर सालिक यादव, शक्ति सिंह, सुनील सिंह, फागू सिंह, रुद्रप्रताप सिंह, शिवेंद्र सिंह, जावेद अंसारी, विनोद तिवारी, पतिराम राजभर, अंशु राजभर सहित अनेक कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।


R News Manch

Related Articles