big breakingउत्तरप्रदेशक्राइमबलिया

बलिया में रोडवेज बस कंडक्टर से कैश बैग छिनने की कोशिश

हाथापाई के बाद सवार यात्री अधिवक्ता की तत्परता से टला हादसा

R News Manch

बलिया में रोडवेज बस कंडक्टर से कैश बैग छिनने की कोशिश, हाथापाई के बाद सवार यात्री अधिवक्ता की तत्परता से टला हादसा

बलिया: जिला मुख्यालय बलिया से बेल्थरारोड आ रही एक अनुबंधित रोडवेज बस में मनबढ़ बदमाश ने कंडक्टर का कैश बैग छिनने की कोशिश की। लेकिन बस पर सवार यात्री अधिवक्ता अवध नारायण यादव एवं अन्य यात्रियों की तत्परता से घटना टल गई। हालांकि बदमाश निकल भाग जाने में सफल हो गया। घटना शनिवार की दोपहर की है। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गड़वार नगरा मार्ग पर चौगड़ा के पास तेज रफ्तार बस एक महिला यात्री को उतरने के लिए बलेसर चट्टी पर ज्यों ही रुकी, ग़मझे से मुंह ढका एक युवक बस में सवार हुआ और खुद को पागल एवं गूंगा जैसा व्यवहार करने का नाटक करने लगा। कंडक्टर ने जब टिकट के लिए कहा तो वह कंडक्टर से उलझ गया और उनका कैश बैग छीनकर बस से उतरना चाहा लेकिन कंडक्टर ने इसका विरोध किया। जिससे उनका शर्ट फट गया और यात्रियों में दहशत व्याप्त हो गया। इस बीच बस पर सवार अधिवक्ता अवध नारायण यादव ने एक अन्य यात्री के साथ साहस का परिचय देते हुए मनबढ़ बदमाश के साथ उलझ गए। जिससे वह बस से उतरकर भाग निकला। 

इस दौरान जमकर हाथापाई और धक्का मुक्की हुआ और बस करीब 15 मिनट तक रुकी रही।


R News Manch

Related Articles