big breakingउत्तरप्रदेशक्राइमबलिया

नहर में मिला मजदूर का शव

सब्जी लेकर घर लौटने के दौरान हादसे का हुआ शिकार

R News Manch

नहर में मिला मजदूर का शव, सब्जी लेकर घर लौटने के दौरान हादसे का हुआ शिकार, परिजनों में मचा कोहराम

बेल्थरारोड: जनपद बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के हल्दीरामपुर ग्रामसभा अंतर्गत तारनपुर के पास पनिसरा नहर में सोमवार की शाम करीब 52 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची उभांव थाना पुलिस ने शव की पहचान शिवबहादुर राजभर 52 वर्ष के रूप में किया। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी और प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर एसआई हरिद्वार प्रसाद के देखरेख में शव को सोमवार पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतक मजदूरी का काम करता था और रविवार को मजदूरी के बाद सब्जी लेकर घर जा रहा था। संभावना जताई जा रही है कि वह सड़क किनारे नहर पर बैठकर सुरती खा रहा था इस बीच अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया और उसकी मौत हो गई। जिसका शव सोमवार को मिला। मौके पर बिखरा हुआ सब्जी और सुरती का डिब्बा भी मिला है। इधर परिजन उन्हें रातभर खोजते रहे और मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।


R News Manch

Related Articles