big breakingबलियामऊ

रेलवे चौराहा पर 9 घंटे पड़ा रहा शव

व्यापारियों ने एंबुलेंस से भेजा मऊ

R News Manch

रेलवे चौराहा पर 9 घंटे पड़ा रहा शव

व्यापारियों ने एंबुलेंस से भेजा मऊ

बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की सुबह शफीक अहमद 38 वर्ष नामक व्यक्ति की मौत हो गई। सड़क किनारे उसका शव करीब 9 घंटे तक पड़ा रहा। पुलिस उसके शव का लावारिश के रूप में पंचनामा करने की तैयारी में थी। इस बीच पुलिस की सूचना पर ही नगर के हाजी तौहीद अनवर लारी और अन्य कारोबारियों ने पहुंचकर शव के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान शफीक अहमद ग्राम रघुनाथपुरा प्रहलाद पोखरा मऊ निवासी के रूप में की और तत्काल मऊ के कारोबारियों से वार्ता कर मृतक के परिजनों से बात किया। बताया जा रहा है कि मृतक शफीक अहमद के पिता शमशेर अली का भी महज एक सप्ताह पूर्व ही निधन हुआ था। मृतक अत्यंत ही निर्धन था और बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन के पास सड़क किनारे झुग्गी झोपड़ी में रहकर भिक्षाटन करता था। स्थानीय पुलिस को सूचना देने के बाद नगर के कारोबारी तौहीद अनवर लारी, नदीम आलम, राजू भाई और अन्य ने तत्काल आर्थिक सहायता कर शव को एंबुलेंस से मऊ भेज दिया। जहां उसके पिता के बगल में ही कब्र में सुपुर्द ए खाक करने की तैयारी की गई।

;


R News Manch

Related Articles