big breakingउत्तरप्रदेशबलियामऊलखनऊस्वास्थ्य

बलिया में बोले डिप्टी सीएमः बदलेगा अस्पताल, हो रही है बैठक

ओमप्रकाश राजभर को बताया स्थाई मित्र

R News Manch

बलियाः प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि बलिया में हास्पिटल की स्थिति में सुधार किया जा रहा है। कुछ कमियां है, आज सुधार करके जायेंगे। उन्होंने पत्रकारों समक्ष दावा किया कि बलिया में आज के बाद बदलाव दिखेगा। इसके लिए बैठक कर रहा हूं। उन्होंने बलिया में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के साथ मंच भी साझा किया और उन्हें अपना स्थाई मित्र बताया। साथ ही उन्होंने मित्रता को राजनीति से न जोड़ने का भी अनुरोध किया। हालांकि 2024 में सुभासपा के साथ बीजेपी के गठबंधन को लेकर कहा कि इसके जवाब के लिए अभी इंतजार किजीए।


डिप्टी सीएम ने राहुल गांधी पर भी कसा तंज, कहा कांग्रेस के और बुरे हश्र बाकी
अपने एक दिवसीय बलिया के दौरा पर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने राहुल गांधी पर भी खुब तंज कसा। कहा कि राहुल गांधी ऐसे समय में कार्यक्रम कर रहे है जब उनके पार्टी को न तो प्रदेश अध्यक्ष मिल रहा है और न ही राष्ट्रीय अध्यक्ष। कहा कि राहुल गांधी के पास कोई एजेंडा नहीं है। कांग्रेस ने कई बार सता को कठपुतली की तरह प्रयोग किया है। लोकतंत्र का मजाक बनाया है। लोकतंत्र कहता है कि जनसमुदाय की सहभागिता हो। जनता ने इन्हें पास से देखा है। अब जनता कभी साथ नहीं देगी। जनता पूरी तरह से नकार चुकी है और इनका इससे भी बुरा हश्र होगा।
किया मुलायम सिंह यादव के स्वस्थ्य होने की कामना
उन्होंने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के स्वस्थ्य होने की कामना करते हुए कहा कि आप पूरा प्रदेश उनके स्वास्थ्य की कामना कर रहा है। हम भी चाहते है कि वे जल्द ही स्वस्थ्य होकर काम पर लौटे।


बाबा रामदल सूरजदेव हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के उद्घाटन समारोह में बोले ब्रजेश पाठक
यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर बनाने का उद्देश्य और सोच यही होनी चाहिए कि गरीब जनता की कैसे मदद की जाए। यह ग्रामीणांचल में लोगों की सेवा करने के साथ पुनीत कार्य भी होगा। वे बलिया जनपद के रसड़ा क्षेत्र में बुधवार को बाबा रामदल सूरजदेव हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए कहा कि यहां आने को लेकर मौसम से जुड़ी तमाम विषम परिस्थिति आने के बावजूद आने का निर्णय किया। कहा कि बाबा रामदल सूरजदेव ग्रुप रसड़ा व आसपास के क्षेत्रों के बच्चों को पैरामेडिकल व स्नातक की पढ़ाई के लिए शिक्षा का मुख्य केंद्र है, इसके लिए संस्थान परिवार बधाई के पात्र हैं।


गरीबों के लिए सोचती और कार्य करती है बीजेपी सरकार
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि कोरोनाकाल में जिस तरह स्वास्थ्य महकमे ने काम किया, पूरे विश्व में भारत और खासकर यूपी उदाहरण बना। गरीब परिवार को राशन देकर उनको समय से भोजन भी सुनिश्चित कराया गया। हमारी सरकार की सोच हमेशा से गरीब व जरूरतमंदों की सेवा रही है।
ट्रैक्टर ट्राली पर यात्रा बंद करें तो कम होगी दुर्घटना
डिप्टी सीएम पाठक ने कहा कि सीएचसी-पीएचसी में आने वाले प्रतिदिन के आंकड़े को देखा जाए तो 1.6 लाख से 1.80 हजार मरीज आते हैं। इसमें 10 से 12 हजार दुर्घटना का शिकार मरीज आते हैं। प्रदेश की जनता से अपील की है कि ट्रैक्टर ट्राली पर यात्रा कत्तई न करें। आठ हजार मरीज गम्भीर रोग से ग्रसित ,आते हैं। पांच हजार ऑपरेशन रोजाना निःशुल्क हो रहा है। सभी मरीजों को उच्च कोटि का इलाज निःशुल्क कराने की जिम्मेदारी हमारी है और उसका निर्वहन बखूबी सरकार कर रही है।
गुंडे माफिया यूपी के जेल में या प्रदेश से बाहर
प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज गुंडे माफिया या तो प्रदेश के बाहर हैं या जेल में हैं। एंटी रोमियो के जरिए मनचलों पर भी कार्रवाई की जा रही है। नतीजा हमारी बहन-बेटी आज सुरक्षित महसूस कर रही हैं। अंत में उन्होंने जबको भरोसा दिलाया कि मैं आपका भाई हूँ, बेटा हूँ, जब भी किसी मुसीबत में याद करेंगे, सहयोग के लिए तत्पर रहूंगा। अतिथि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भी समारोह को सम्बोधित किया।
गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ सम्मान
मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मान किया गया। इसके बाद उन्होंने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सरस्वती पूजन कर और फीता काटकर कालेज का उद्घाटन किया। कालेज की ओर से 51 किलोग्राम के माला से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कालेज की ओर से शिवेंद्र बहादुर सिंह ने सभी अतिथियों व मौजूद लोगों के प्रति आभार जताया। संचालन सुभासपा प्रवक्ता सुनील सिंह ने किया।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *