बलिया

निराश्रित और जरुरतमंद महिलाओं को बेल्थरारोड में मिला कंबल

ईओ के साथ नपं चेयरमैन ने वितरित किया दो हजार कंबल

R News Manch

बलियाः ठंड की शुरुवात होते ही ठंड से बचाव के लिए बलिया जनपद के बेल्थरारोड नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्ड के चयनित जरुरतमंद और निराश्रितों के बीच मंगलवार को कंबल वितरित किया गया। नगर के चंद्रेशखर पार्क ईओं के साथ नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने करीब दो हजार जरुरतमंदों के बीच वितरित उपलब्ध कराया। इस दौरान नगर के सभी वाडों के सभासद और मनोनित सभासद भी मौजूद रहे।
जरुरतमंदों की मदद करना पुनीत कार्य
कंबल वितरण का कार्यक्रम नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त ने शुभारंभ किया। चेयरमैन गुप्त ने कहा कि इससे गरीबों, निराश्रितों, महिलाओं, दिव्यांग जनों को ठंड के मौसम में काफी राहत मिलेगी। ठंड में कंबल वितरण बहुत ही पुनीत कार्य है। कंबल पाकर सभी लोग प्रफुल्लित हो उठे। चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने लोगों के बीच 2 हजार कंबल वितरित किया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी ब्रजेश कुमार गुप्त ने बताया कि नगर के सभी वार्डों के जरूरतमंद लोगों,निराश्रितों को कंबल वितरित किया गया है। इस मौके पर गणेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, राम मनोहर गांधी, गोपाल जी, विजय मौर्य, मृत्युंजय गुप्ता, पूनम गांधी, अजय कुमार, पिक्की वर्मा, मिथिलेश कुमार, गीता राजभर, सुधीर मौर्य ,सज्जन मौर्य आदि ने कंबल वितरण में सहयोग किया।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *