big breakingउत्तरप्रदेशबलियाराजनीतिलखनऊवाराणसी

प्रदेश में मद्धेशिया वैश्य समाज की फिर अगुवाई करेंगे बलिया के दिनेश

अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए दिनेश गुप्ता

R News Manch

यूपीः उत्तर प्रदेश में मद्धेशिया वैश्य समाज की सामाजिक और राजनीतिक अगुवाई की बागडोर एकबार फिर बलिया जनपद के चर्चित नगरपंचायत चेयरमैन दिनेश गुप्ता को सौंपा गया है। आजमगढ़ के वेदांता नर्सिग कालेज में हुए चुनाव के दौरान दिनेश गुप्ता अगले तीन वर्ष के लिए हुए चुनाव में निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने गए है। इसके पूर्व वे कार्यकारणी अध्यक्ष के रुप में वर्तमान में कार्य कर रहे थे। चुनाव अधिकारी के रुप में अभामवैस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रंजीत गुप्ता, बिहार से पर्यवेक्षक के रुप में पहुंचे पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री हर्षचंद्र गुप्ता, यूपी प्रभारी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रहलाद गुप्ता, राष्ट्रीय सदस्य अवधेश गुप्ता, हीरालाल गुप्ता के देखरेख में चुनाव हुआ। काफी गहमागहमी के बीच प्रदेश के दर्जनों जनपद के डेलीगेट ने सर्वसम्मति से दिनेश गुप्ता को लगातार दूसरी बार संगठन का प्रदेश अध्यक्ष घोषित करने पर सहमति बनाई। जिसके बाद चुनाव की प्रक्रिया की औपचारिकता पूरी की गई। चुनाव में पूर्वांचल और कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, कुशीनगर, सोनभद्र, आजमगढ़, देवरिया, बलिया, गाजीपुर, मऊ, चंदौली, लखनऊ, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बस्ती, लखीमपुरखीरी, जौनपुर, संतकबीरनगर समेत अनेक जनपद के डेलीगेट और पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रदेश महामंत्री हुए गिरीशचंद्र गुप्ता और प्रदेश कोषाध्यक्ष बने विनोद गुप्ता
अभामवैस के संगठनात्मक चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही प्रदेश महामंत्री और प्रदेश कोषाध्यक्ष भी निर्विरोध चुने गए। मधुबन मऊ जनपद के गिरीशचंद्र गुप्ता को प्रदेश महामंत्री और बरहज बाजार देवरिया के विनोद गुप्ता प्रदेश कोषाध्यक्ष के रुप में चुने गए। इसी प्रकार प्रदेश युवा कमेटी से प्रदेश युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता, प्रदेश युवा महामन्त्री अभिषेक गुप्ता, प्रदेश युवा कोषाध्यक्ष के पद पर नवल गुप्ता को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष हुई डा. सीमा गुप्ता
अभामवैस के प्रदेश महिला समिति के अंतर्गत महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सीमा गुप्ता, महिला प्रदेश महामंत्री श्रीमती वंदना गुप्ता और महिला प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती सरिता गुप्ता को भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

हर्ष चंद्र गुप्ता ने निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
अभामवैस के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक हर्षचन्द्र गुप्ता ने चुनाव बाद निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

बिल्थरारोड बलिया में छाई खुशी, हुआ स्वागत
बिल्थरारोड नगरपंचायत चेयरमैन और भाजपा नेता दिनेश गुप्ता को अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा का लगातार दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। वे सत्र 2022-2025 के तीन साल के लिए संगठन के फिर से अध्यक्ष चुने गए है। अध्यक्ष चुने जाने के बाद गृह जनपद बलिया के बेल्थरारोड में पहुंचते ही सोमवार को क्षेत्रीय मद्धेशिया समाज ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष होने के बाद भाजपा नेता दिनेश गुप्ता ने कहा कि उन्होंने सभी का आभार जताया। कहा कि मद्धेशिया समाज के साथ ही पूरे वैश्य समाज के उत्थान और विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहे है और उनके रहते वैश्य समाज के सम्मान साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष होने पर बेल्थरारोड के ओमप्रकाश गुप्ता, आलोक गुप्ता, विजय मद्धेशिया, मृत्युंजय गुप्ता, माखन मद्धेशिया, सतीश गुप्ता, मनोज प्यारे, गणेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, अरुण कुमार पप्पू, दीपक गुप्ता, रजत मद्धेशिया, चंदन मद्धेशिया, अतुल मद्धेशिया, किशन मद्धेशिया समेत अनेक लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *