big breakingउत्तरप्रदेशबलियाराजनीति

एमएलसी चुनाव में पूर्व पीएम चंद्रशेखर के पौत्र रविशंकर सिंह पप्पू ने मारा चौका

1981 वोट से हुई एकतरफा जीत, बलिया में खुशी

R News Manch

बलियाः पूर्व पीएम चंद्रशेखर जी के पौत्र रविशंकर सिंह पप्पू मंगलवार को बलिया के चौथी बार एमएलसी चुने गए। एमएलसी चुनाव में उनकी एकतरफा जीत हुई है। भाजपा प्रत्याशी रविशंकर सिंह पप्पू को कुल 2259 वोट मिले जबकि सपा प्रत्याशी अरविंद गिरी को महज 278 वोट ही मिला। रविशंकर सिंह पप्पू ने इस बार 1981 वोट से जीत दर्ज किया है। वे बलिया के लगातार चैथी बार एमएलसी चुने गए है। चुनाव में 40 वोट अवैध घोषित हुआ है। रविशंकर सिंह पप्पू के जीत की जानकारी मिलते ही उनके गृह विधानसभा क्षेत्र बेल्थरारोड में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा नेता और ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह, नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता, रविशंकर सिंह पिक्कू, आनंद सिंह, विवेक सिंह परिहार, शुभम सिंह, गौतम सिंह, दीपक सिंह, विनय सिंह, सतीश गुप्ता, राममनोहर गांधी, शिवमंगल विक्की समेत अनेक लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए मिठाईयां बांटी।

2003, 2010, 2016 और 2022 में रहे है एमएलसी
हाल ही में सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए है। इससे पहले वे 2016 के एमएलसी चुनाव में वे सपा से जीते थे। पहली बार 2003 में सजपा से रविशंकर सिंह पप्पू एमएलसी बने थे। उसके बाद लागातर दो बार वे तत्कालीन सत्तारुढ़ पार्टी बसपा और सपा से लगातार बलिया से एमएलसी हुए। जिसके कारण बलिया में एमएलसी का चुनाव पप्पू सिंह के लिए साफ्ट सीट कहा जाता है।

पूर्व पीएम चंद्रशेखर जी के पौत्र है एमएलसी प्रत्याशी रविशंकर सिंह पप्पू
रविशंकर सिंह पप्पू इस बार भाजपा के प्रत्याशी बने है। ये पूर्व पीएम चंद्रशेखर जी के भाई रामनगीना सिंह के पुत्र गिरिजा शंकर सिंह के पुत्र है। अपने दो अन्य भाई दीपक सिंह और आलोक सिंह झुनझुन से सबसे बड़े है। इनके एक पुत्र और दो पुत्री है। एकलौते पुत्र उत्कर्ष सिंह भी अब राजनीति में अपनी पहचान बनाने को लेकर अक्सर राजनीतिक कार्यक्रम में दिखने लगे है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *