big breakingउत्तरप्रदेशबलियाराजनीति

भाजपा नेता के जन्मदिन पर मरीजों के बीच बंटा फल

समर्थकों संग नप चेयरमैन प्रतिनिधि ने काटा केक, सभी के सम्मान की रक्षा का संकल्प दोहराया 

R News Manch

भाजपा नेता के जन्मदिन पर मरीजों के बीच बंटा फल

समर्थकों संग नप चेयरमैन प्रतिनिधि ने काटा केक, सभी के सम्मान की रक्षा का संकल्प दोहराया

बलिया: जनपद बलिया के वरिष्ठ भाजपा नेता और बेल्थरारोड नप चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता के जन्मदिन पर रविवार को समर्थकों ने सीयर सीएचसी अस्पताल में फल का वितरण किया और उनके दीर्घायु होने की कामना की। वहीं देर शाम अपने समर्थकों, नगरवासियों और बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ नप चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता ने केक काटा। इस मौके दिनेश गुप्ता ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया और आभार जताया। उन्होंने अपने हर कार्यकर्ता और समर्थक के सम्मान की रक्षा का संकल्प दोहराया। जिसके बाद नप चेयरमैन प्रतिनिधि ने समर्थकों के साथ जन्मदिन पर पौधारोपण भी किया। इस मौके पर आलोक गुप्ता, सतीश गुप्ता, दीपक कन्नौजिया, गणेश गुप्ता, दीपक गुप्ता, रजनीश पांडे, सज्जन आर्य, सोनू गुप्ता, आदित्य सिंह, कमलेश फौजी, राजेश वर्मा, अमन दुबे समेत अनेक लोग मौजूद रहें।


R News Manch

Related Articles