हिन्दू देवी देवता की प्रतिमा खंडित करने के लिए करता था प्रेरित
भीमपुरा में धर्म परिवर्तन कराने का आरोपी गिरफ्तार


बलिया से बड़ी खबर:
भीमपुरा में धर्म परिवर्तन कराने का आरोपी गिरफ्तार, हिन्दू देवी देवता की प्रतिमा खंडित करने के लिए करता था प्रेरित
बलिया: जनपद बलिया के भीमपुरा थाना पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश कर रहे एक आरोपी को शुक्रवार को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान विनोद कुमार ग्राम बाराडीह लवाईपट्टी निवासी के रूप में की गई। पुलिस ने उसके कब्जे से एक बाइबिल, एक पुरानी कॉपी और दो बैनर बरामद किए हैं।
दरअसल, 2 अक्टूबर को ग्रामीणों की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ था कि आरोपी बाहरी लोगों के साथ मिलकर बस्ती के लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रलोभन दे रहा था। आरोप है कि धर्म बदलने पर रुपए, नौकरी और आवास दिलाने का लालच दिया जा रहा था और साथ ही हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियाँ तोड़ने की बात भी कही गई थी।
एसपी ओमवीर सिंह के निर्देश और सीओ रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता एवं थानाध्यक्ष हितेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। भीमपुरा थानाध्यक्ष हितेश कुमार ने बताया कि आरोपी को संबंधित धाराओं के तहत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है।


