big breakingउत्तरप्रदेशक्राइमबलिया

पहले पिलाई दारू, फिर गला दबाकर हत्या की कोशिश! उभांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

दोस्ती में धोखा और आशिकी के खौफनाक खेल का हुआ खुलासा

R News Manch

दोस्ती में धोखा और आशिकी के खौफनाक खेल का हुआ खुलासा: पहले पिलाई दारू, फिर गला दबाकर हत्या की कोशिश! उभांव पुलिस ने किया गिरफ्तार 

बलिया: जनपद बलिया के उभांव थाने की पुलिस ने शुक्रवार को एक ऐसे सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश किया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। आरोपी बलवंत राजभर उर्फ बाना ने दोस्ती को शर्मसार करते हुए अपने ही मित्र की पत्नी से आशिकी में अंधा होकर हैवानियत की हद पार कर दी।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने 27 सितंबर को पहले अपने दोस्त को खेत में बुलाकर शराब पिलाई और फिर उसे अपनी मोहब्बत की राह का कांटा समझते हुए गला दबाकर मारने की कोशिश की। अधमरे हाल में छोड़कर फरार हो गया। लेकिन किस्मत से अगली सुबह ग्रामीणों ने बेहोश हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया और उसकी जान बच गई।

जांच में आरोपी और पीड़ित की पत्नी के बीच फोन पर लगातार बातचीत के साक्ष्य भी मिले है। उभांव प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसआई सुधीर चौहान की टीम ने हाहा नाले के पास से आरोपी बलवंत को दौड़ाकर दबोच लिया और उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल गमछा भी बरामद किया।

उभांव पुलिस की इस कार्रवाई ने आशिकी में छिपे खौफनाक राज़ से पर्दा उठा दिया है।


R News Manch

Related Articles