
बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड के पूर्व विधायक गोरख पासवान ने अपने आवास पर बुधवार को समर्थकों के साथ बैठक की और समाजवादी गढ़ में गठबंधन दल सुभासपा के प्रत्याशी हंसू राम के आने पर विचार विमर्श किया। पूर्व विधायक गोरख पासवान ने गुरुवार को चुनावी रणनीति तय करने का निर्णय लिया है। उन्होंने फिर से कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है और कोई बड़ा निर्णय लेने का संकेत दिया है। वैसे समाजवादी गढ़ रहे बेल्थरारोड सुरक्षित सीट पर सपा गठबंधन से सुभासपा प्रत्याशी हंसू राम के चुनाव मैदान में उतर जाने के बाद सपा में हड़कंप मचा हुआ है। सपा से पूर्व विधायक गोरख पासवान पर बेल्थरारोड के मौजूदा चुनाव में राजनीतिक निर्णय लेने का दबाव बढ़ सा गया है। समर्थकों ने बुधवार को उन्हें घेरे रखा और निर्णय लेने का दबाव दिया किंतु उन्होंने सभी समर्थकों को 10 फरवरी को अंतिम निर्णय के लिए फिर से विशेष बैठक बुलाया है।





