
बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड सुरक्षित विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी के रुप में प्रवीण प्रकाश ने गुरुवार को नामांकन करने से पहले पत्रकारों से कहा कि बेल्थरारोड की जनता ने सभी बाहरी प्रत्याशियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है और बेल्थरारोड के बेटे प्रवीण प्रकाश को जीत का तिलक अभी से लगाने लगी है। इस बार यहां बसपा की किसी से कोई लड़ाई ही नहीं रह गई है। वे लगातार जनता के बीच ही रहकर सेवा करते रहे है। जनता का आशिर्वाद उन्हें मिल रहा है। बेल्थरारोड में सभी दलों ने बाहर के लोगों को चुनाव मैदान में उतारा है जबकि बसपा वे एकलौते बेल्थरारोड के बेटे है। इससे पहले प्रवीण प्रकाश ने बिल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण करते हुए नगर में पहुंचे और लोगों से सहयोग की अपील की। चैकिया मोड़ पर प्रवीण प्रकाश ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इस दौरान बसपा नेता असफाक अहमद, सत्यप्रकाश जायसवाल, सुबेदार भाई, ओमप्रकाश सिंह, विक्रमा मौर्या, असलम वारसी, विनोद सेहरा समेत अनेक बसपा नेता मौजूद रहे।



