big breaking

किसके इशारे पर हो रही गालीबाज फेसबुक आईडी पर अभद्र टिप्पणी

निशाने पर क्यूं है सिर्फ भाजपा और निवर्तमान चेयरमैन दिनेश गुप्ता

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड में चर्चित गालीबाज फेसबुक आईडी के अभद्र टिप्पणी से आमजन आहत है और फेसबुक पर निम्नस्तरीय टिप्पणी को घटिया राजनीति का प्रमाण मान रहे है। क्योंकि नगर के कई सम्मानित लोगों के प्रतिष्ठा पर अभद्र टिप्पणी किया जा रहा है। यहां हर कोई जानना चाह रहा है कि गालीबाज फेसबुक आईडी पर आखिर ऐसे अभद्र टिप्पणी के लिए शब्दों को गढ़ने वाला कौन है। इस फेसबुक आईडी से सिर्फ निवर्तमान चेयरमैन और भाजपा नेता दिनेश गुप्ता को ही टारगेट क्यों किया जा रहा है। उसे जुड़े लोगों पर अभद्र टिप्पणी का ब्रहास्त्र क्यों चलाया जा रहा है। इसका जवाब नगर में हर कोई महसूस कर रहा है लेकिन नगरवासी अब अधिकारिक तौर पर सबूत के साथ उस कुरुप चेहरे के खुलासा होने का इंतजार कर रहे है।
विरोधियों की साजिश मान रहे भाजपाई
भाजपा के निवर्तमान चेयरमैन दिनेश गुप्ता के समर्थक और भाजपा नेता इसे विरोधियों की साजिश बता रहे है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता और मंडल महामंत्री अरुण कुमार तिवारी ने कहा कि गालीबाज फेसबुक आइडी की अभद्र टिप्पणी से न तो भाजपा कमजोर होने वाली और न ही निवर्तमान चेयरमैन की लोकप्रियता कम होगी। सतीश गुप्ता ने कहा कि निकाय चुनाव के ठीक पहले ही नगर में फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी का खेल किया जा रहा है लेकिन इस बार तो घटियापन और निम्नस्तर की हद हो गई है। अरुण कुमार तिवारी ने तो सीएम से मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। कहा कि दिनेश गुप्ता के बढ़ती लोकप्रियता से विरोधी बौखला गए है। वे जानते है कि नगर की जनता दिनेश गुप्ता के साथ है। ऐसे में घटिया और निम्न मानसिकता की राजनीति के अलावा अब विरोधी के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है।
गालीबाज फेसबुक आईडी पर दर्ज है मुकदमा, जल्द खुलासा की उम्मीद
भाजपा आईटी सेल के पदाधिकारी पंकज कुमार मोदी के लिखित तहरीर पर गालीबाज फेसबुक आईडी के खिलाफ उभांव थाना में पहले ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फेसबुक पर पंकज कुमार मोदी और भाजपा के कई नेताओं पर अभद्र टिप्पणी लगातार जारी है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार मिश्र ने कहा कि जांच की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। जल्द ही इसका खुलासा होगा।

 


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *