big breakingउत्तरप्रदेशबलियाराजनीति

जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष अवलेश सिंह ने कहा कि न्यायपालिका से बचा है लोकतंत्र!

राहुल गांधी की सजा पर रोक को नेताओं ने बताया लोकतंत्र की जीत

R News Manch

जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष अवलेश सिंह ने कहा कि न्यायपालिका से बचा है लोकतंत्र!
राहुल गांधी की सजा पर रोक को नेताओं ने बताया लोकतंत्र की जीत
जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष अवलेश सिंह ने कहा सच्चाई और न्याय की जीत
बलियाः कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने उनके सजा पर रोक लगा दिया, जिसकी जानकारी मिलते ही देश में राजनीतिक बयानबाजी का दौड़ तेज हो गया। जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष अवलेश सिंह ने बलिया में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सच्चाई और न्याय की जीत बताया हैं। उन्होंने कहा कि कोर्ट का यह फैसला स्वागत योग्य है। उन्होंने सत्यमेव जयते को याद करते हुए उन्होंने कहा कि न्यायपालिका के कारण ही लोकतंत्र बचा है। सरकार तो आमजन के मूलभूत अधिकारों तक का हनन कर रही है। जबकि कोर्ट के फैसले के बाद अब राहुल गांधी की संसद सदस्यता भी बहाल हो जायेगी। जो वहां के लाखों मतदाताओं के फैसले का भी सम्मान है।
मोदी सरनेम टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि निचली अदालत के न्यायाधीश की ओर से अधिकतम सजा देने का कोई कारण नहीं बताया गया है। अंतिम फैसला आने तक दोषसिद्धि के आदेश पर रोक लगाने की जरूरत है। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को राहत देते हुए कहा कि ट्रायल कोर्ट के आदेश के प्रभाव व्यापक हैं। इससे न केवल राहुल गांधी का सार्वजनिक जीवन में बने रहने का अधिकार प्रभावित हुआ, बल्कि उन्हें चुनने वाले मतदाताओं का अधिकार भी प्रभावित हुआ।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *