Uncategorized

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई

लोकतंत्र सेनानी अक्षयवर सिंह का निधन, रो पड़ा पूरा गांव 

R News Manch

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई

लोकतंत्र सेनानी अक्षयवर सिंह का निधन, रो पड़ा पूरा गांव

बलिया: जनपद बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के मूल निवासी उत्तर प्रदेश लोकतंत्र सेनानी अक्षयवर सिंह का 73 वर्ष की अवस्था मेंअंगलवार की सुबह निधन हो गया। उनके पैतृक आवास पर मंगलवार की शाम 5 बजे उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर स्थानीय प्रशानिक अमला और अनेक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें। शाम में रघुनाथपुर गांव में ही गार्ड ऑफ ऑनर दी गई और उनके पार्थिव शरीर के समक्ष गार्ड ने अपनी बंदूके झुका दी। जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया और वे पंचतत्व में विलीन हो गए। इस मौके पर रसड़ा नायब तहसीलदार राकेश कुमार यादव, इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह, दीवान रंजीत यादव के साथ लोकतंत्र सेनानी संगठन के जिलाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, उपाध्यक्ष डॉ सुरेश तिवारी, सेनानी छविनाथ सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।


R News Manch

Related Articles