धार्मिकबलिया

हर इंसान में है भगवान कृष्ण का वास, स्वयं को पहचानिए तो होगा कल्याण: प्रज्ञानंद जी महाराज

कृष्ण कथा प्रवचन के आखिरी समय में जुटा श्रोताओं का हुजूम

R News Manch

हर इंसान में है भगवान कृष्ण का वास, स्वयं को पहचानिए तो होगा कल्याण: प्रज्ञानंद जी महाराज
कृष्ण कथा प्रवचन के आखिरी समय में जुटा श्रोताओं का हुजूम
बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड में वृंदावन के विख्यात कथा वाचक श्री प्रज्ञानंद जी महाराज ने कहा कि संसार के मोहमाया को त्यागकर स्वयं को पहचानने की कोशिश किजीए, यही मानव जीवन के कल्याण का सरल मार्ग है। क्योंकि हर इंसान में भगवान कृष्ण (ठाकुर जी) बसते है। उन्हीं कृपा से पूरा युग चल रहा है। उन्होंने कहा कि शरीर तो हर किसी को त्यागना है। भगवान भी समय समय पर अवतार लेते है तो आम इंसान को जीने की राह दिखाते है। भगवान राम, भगवान कृष्ण के रुप में भी भगवान ने सत्य, अहिंसा और प्रेम का मार्ग दिखाया। संसारिक मोह माया के लिए किया गया पाप और किसी को नुकसान पहुंचाने की प्रवृति ही विनाश का कारण होती है। उन्होंने गीता के श्लोकों का व्याख्यान कर लोगों को प्रेम का संदेश दिया। देर शाम भगवान कृष्ण की आरती में सैकड़ों महिलाएं शामिल रही। नगर के तीनमुहानी स्थित मैरेज हाॅल में पांच दिवसीय श्रीकृष्ण कथा प्रवचन के आखिरी दिन भी बड़ी संख्या में नगरवासी और महिलाएं शामिल हुई। खिचड़ और खीर का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान प्रवचन कथा को सफल बनाने में संतोष, राजेश वर्मा, मणि शर्मा, राजेश गुप्ता, हेमंत शुक्ला, कतवारु मौर्या, संजय श्रीवास्तव, पवन वर्मा, राजकुमार गुप्ता बबलू जी, अमित सिंह, मनोज वर्मा, दुर्गेश शर्मा, सेंटू गुप्ता समेत अनेक लोगों का प्रमुख योगदान रहा। प्रवचन कथा का समापन विशाल भंडारा के साथ किया जायेगा।


R News Manch

Related Articles