महिंद्रा एवं अतुल थ्री व्हीलर एजेंसी का लोकतंत्र सेनानी ने किया शुभारंभ
बलिया में खुली तीसरी एजेंसी
महिंद्रा एवं अतुल थ्री व्हीलर एजेंसी का लोकतंत्र सेनानी ने किया शुभारंभ
बलिया में खुली तीसरी एजेंसी
बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड सोनाडीह मोड़ के पास महिंद्रा थ्री व्हीलर एजेंसी का शुभारंभ किया गया। लोकतंत्र सेनानी कमला शर्मा ने फीता काटकर एजेंसी का उद्घाटन किया। यहां महिंद्रा के साथ ही अतुल के थ्री व्हीलर का सभी मॉडल उपलब्ध है। लोकतंत्र सेनानी कमला शर्मा ने एजेंसी के शुभारंभ के बाद इसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धी बताया। साथ ही एजेंसी संचालक एवं प्रबंध निदेशक डॉ. सुरेश तिवारी को बधाई दी। प्रबंध निदेशक डॉ. सुरेश तिवारी ने बताया कि आज सर्व सुलभ यात्रा उपलब्ध कराने में बैटरी चलित तीनपहिया वाहनों का सर्वाधिक योगदान है। महिंद्रा का तीन पहिया वाहन साठ किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलता हैं और एक बार के चार्ज में लगभग डेढ़ सौ किलोमीटर तक थ्री व्हीलर चल पाता है। इस मौके पर लोकतंत्र सेनानी संगठन अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, रमाशंकर गुप्ता समेत अनेक लोग मौजूद रहें ।
बलिया में भी खुली तिवारी ग्रुप ऑफ ऑटोमोबाइल्स सर्विसेज की तीसरी शाखा
– बलिया में तिवारी ग्रुप ऑफ ऑटोमोबाइल्स सर्विसेज की तीसरी शाखा का सोमवार को उद्घाटन विधिवत किया गया। विधिवत पूजन के बाद उदघाटन किया गया। पहले ही दिन दो अतुल एलीट की गाड़ियों की बिक्री की गई। ग्राहक बंधुओं को मिठाई खिलाकर प्रभारी नीरज सिंह ने बधाई दी और रवाना किया।