क्राइमबलिया

पांच वर्षीय बच्ची के साथ नाबालिग ने किया दुष्कर्म

12 वर्षीय दुष्कर्मी को पुलिस ने पकड़ा

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के उभांव थाना के एक गांव में रविवार की देर शाम महज पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी नाबालिग किशोर को उभांव पुलिस ने उसके गांव से पकड़ लिया। जिसे उभांव थाना पुलिस ने सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से न्यायालय के निर्देश पर 12 वर्षीय आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। उभांव इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पीड़िता के पिता के तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराया जा रहा है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *