big breakingदिल्लीदेश विदेश

नए संसद भवन के छत पर चमकेगा 20 फीट ऊंचा अशोक स्तंभ

पीएम नरेंद्र मोदी ने किया अनावरण

R News Manch

देश में बन रहे नए संसद भवन के छत पर करीब 20 फीट ऊंचे अशोक स्तंभ का सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने अनावरण किया। पीएम ने विधिवत पूजन के साथ अशोक स्तंभ के समक्ष गर्व से इसकी भव्यता का अवलोकन किया। पीएम नरेंद्र मोदी यहां करीब 45 मिनट तक रहे। नया अशोक स्तंभ 20 फीट ऊंचा और दो हजार पांच सौ किलोग्राम का बताया जा रहा है। जो पूरी तरह से कांसा का बना हुआ है। इसकी भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अशोक स्तंभ को स्थापित करने के लिए साढ़े छ हजार किलोग्राम के स्टील की संरचना का फाउंडेशन तैयार किया गया है। नए संसद भवन के छत पर बीचोंबीच इसे स्थापित किया गया है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *