big breakingबलियाराजनीति

बलिया में सांसद और अभिनेता रवि किशन ने लगाया ठुमका

नगरा में निकाय चुनाव साधने को ब्लाक के विकास कार्य का हुआ प्रदर्शन

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड विधानसभा के नगरा में हेलीकाप्टर से पहुंचे गोरखपुर सांसद और भोजपुरी फिल्म अभिनेता रविकिशन ने जमकर ठुमके लगाएं। उन्होंने नगरा की जनता के बीच मोदी जी और योगी जी के भाजपा सरकार में बह रही विकास की गंगा की भोजपुरी में ही भी चर्चा की और कहा कि नगरा मेें भी अब विकास होगा। इस दौरान भोजपुरी गायक मोहन राठौर, अनुपमा यादव के साथ अपने चिर परिचित अंदाज में सांसद और अभिनेता रवि किशन ने ठुमका लगाते हुए कई गाना भी गाया। जिस पर लोगों ने भी खुब आनंद लिया। रवि किशन ने भी कई डायलाग और गानों से आमजनता को तालियां बजाने पर विवश कर दिया।
नगरा में निकाय चुनाव साधने को ब्लाक के विकास कार्य का हुआ प्रदर्शन
नगरा में ब्लाक से हुए विकास कार्यों के लोकार्पण समारोह के बहाने यहां प्रदेश में होने वाले आगामी निकाय चुनाव को साधने की पूरी कोशिश की गई। जनपद में नवगठित नगरपंचायत नगरा में पहली बार निकाय चुनाव होना है। यहां ब्लाक में हुए क्षेत्र पंचायत के विकास कार्य की प्रदर्शनी लगाई गई और निकाय चुनाव साधने की कोशिश की गई। कार्यक्रम के बहाने नगरा की जनता को साधने की ही कोशिश के रुप में इस कार्यक्रम को देखा जा रहा है।
सांसद रविकिशन ने गिनाया विकास, दिखा भोजपुरिया अंदाज
नगरा के जनता इंटर कॉलेज के मैदान में बुधवार को क्षेत्र पंचायत द्वारा आयोजित 151 विकास कार्यों के शिलान्यास सांसद रविकिशन ने किया और जब मंच पर पहुंचे तो भोजपुरी में अपने संबोधन का शुभारंभ किया। कहा कि बलिया के धरती लोग बहुत समझदार हई। इहवा एक से एक महापुरुष भइल लोग, सबके नमन वंदन बा। मोदी जी औरी योगी जी के राज में चारों ओर विकास के गंगा बहत बा। योगी जी के कदम से कदम मिला के अब नगरा में भी विकास के गंगा बही।
क्षेत्रीय अध्यक्ष और एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने किया दावा
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष और एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास का कार्य कर रही है। दावा कि मोदी जी के भरोसे देश का हर चुनाव भाजपा जीतेगी, चाहे वह गुजरात का चुनाव हो या फिर हिमाचल का। प्रदेश में भाजपा निकाय चुनाव भी पूरे दमदारी से लड़ेगी। बलिया जनपद में नया नगरपंचायत बना नगरा में भी पहला नगर पंचायत अध्यक्ष भाजपा का ही होगा। तभी इसका विकास होगा।
रहे कई सांसद विधायक मौजूद
नगरा के समारोह को बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान, सांसद रविन्द्र कुशवाहा, सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ल, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया ने संबोधित किया। इससे पूर्व समारोह के आयोजक पूर्व प्रमुख अनिल सिंह एवं उद्यमी विनय सिंह ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा नेता छट्ठू राम, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव, जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, अरविंद नारायण सिंह, जय प्रकाश जायसवाल, पृथ्वीपाल सिंह मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू एवं संचालन जिला महामंत्री आलोक शुक्ल ने किया। कार्यक्रम में लोगों की जीम रही भीड़।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *